रिम्स में सुरक्षा कमान पुलिस के हवाले, 118 जवान तैनात

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर रिम्स की सुरक्षा कमान शनिवार से रांची पुलिस ने संभाल लिया है। डीजीपी के आदेश पर एसएसपी ने पूरे रिम्स परिसर में 118 पुलिसकर्मियों को मोर्चा पर तैनात कर दिया है। इस बाबत मुस्तैद 100 कांस्टेबल समेत 18 पुलिसकर्मी पूर्व से रिम्स में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
सुरक्षाकर्मियों में पुलिस के एसआई और एएसआई स्तर के अधिकारी कांस्टेबल भी इसमें शामिल हैं। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ उन्हें सख्त हिदायत दी है, कि पुलिसकर्मी पूरी संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करें, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। मरीजों के हालात के आधार पर उन्हें मदद करने को भी कहा है। प्रतिनियुक्ति से पूर्व एसएसपी अनिश गुप्ता ने सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि ने रिम्स निदेशक के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की थी। पूरे रिम्स परिसर का सुरक्षा संबंधित ऑडिट करने के बाद पर्याप्त मात्रा में पुलिस के जवानों को जरुरत के अनुसार तैनात किया गया ह। पूरे परिसर से अतिक्रमण हटा दिया गया है। सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। जल्द ही गल्र्स हॉस्टल में भी पुलिसकर्मी की तैनाती की जानी है। गौरतलब है कि सीएम के निर्देश पर गुरुवार को डीजीपी ने भी रिम्स का निरीक्षण कर सुरक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश दिए थे। इसके बाद से प्रशासन लगातार रिम्स में व्यवस्था के सुधार में लगा हुआ है। नई व्यवस्था के तहत इमरजेंसी तक अब केवल एंबुलेंस ही जा सकेगी।
[URIS id=9499]


