30 सितंबर तक पहुंचाएं आदिम जनजाति टोलों में पाइपलाइन से पानी : रघुवर

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निर्देश दिया है कि आगामी 30 सितंबर तक हर हाल में राज्य के सभी आदिम जनजाति टोलों में पाइप लाइन के माध्यम से पानी पंहुचाने का पूरा कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि 6,676 जनजाति बहुल टोलों में पाइप लाइन से पेयजल कार्य प्रगति पर है, ऐसे में 75 प्रतिशत टोलों में 15 अक्टूबर तक काम पूरा कर लें। सीएम आज झारखंड मंत्रालय में पेयजल स्वच्छता व जल संसाधन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। सीएम ने कहा कि नदियों पर वीयर योजना के तहत 6 से 10 फीट के बांध बनाकर वर्षा के जल को रोकने की योजना बनाएं।
कहा कि 2014 में झारखंड में पेयजल एक चुनौती थी, लेकिन साढ़े चार साल में ये बढ़कर कर 34.77 प्रतिशत हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 से पहले किसी आदिम जनजाति टोलों के लिए पेयजल कार्यक्रम नहीं था। 2015 के बाद योजनाएं बनीं और काम शुरू हुआ। 2,251 आदिम जनजातीय दोनों में पेयजल पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ है। 162 टोलों में कार्य पूरा हो गया है व 30 सितंबर तक सभी आदिम जनजाति टोलों में पाइप लाइन से जल जाए यह सुनिश्चित करें।

[URIS id=9499]

 

उन्होंने बताया कि राज्य गठन के 14 साल बाद पहली बार मुख्यमंत्री जन जल योजना के तहत आदिवासी बहुल 11,124 टोलों के लिए पेयजल का अभियान शुरू हुआ है। इनमें 6676 टोलों में कार्य शुरू हो गया है। 15 अक्टूबर तक 75 प्रतिशत यानि 5000 से अधिक टोलों में पाइप लाइन से पेयजल पहुंच जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैर जनजातीय आबादी के 28469 गांव में पाइप लाइन से जल पहुंचाने का कार्य डीएमएफटी, 14वें वित्त आयोग के फंड, आकांक्षी जिलों के लिए प्राप्त आवंटन, विधायक निधि से कार्य हो रहा है।
इसकी लगातार मोनिटरिंग होनी चाहिए। उन्होंने 6 से 10 फीट के बांध बनाकर वर्षा के जल को रोेकने की योजना पर काम करने का निर्देश दिया है। बैठक में पेयजल स्वच्छता एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री रामचंद्र सहिस, मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सह जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर सुनील कुमार वर्णवाल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सचिव आराधना पटनायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More