रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कुणाल षाडंगी के बयान ’झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी व अकेले चुनाव लड़ेगी’ के मुद्दे पर कहा है कि एक तरफ हेमंत सोरेन लगातार बयानबाजी कर रहे हैं, कि जेएमएम कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ेगी, वहीं कुणाल षाडंगी इसके विपरीत बयान दे रहे हैं। ऐसे में साफ है, कि अब हेमंत का नेतृत्व कोई भी स्वीकारने को तैयार नहीं है।
[URIS id=9499]
वर्णवाल ने कहा कि ’कांग्रेस अब डूबता जहाज’ हो गया है, जिसको खोजने से भी एक अदद राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं मिल रहा है। लगातार राहुल गांधी पर अध्यक्ष बनने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, वहीं राहुल गांधी अध्यक्ष बनने से भाग रहे हैं। झारखंड अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार भी चुनाव के बाद से गायब हैं । ऐसे में डूबते जहाज पर शायद ही कोई सवारी करेगी। वर्णवाल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में कई जमीन व सोहराय भवन को लेकर जिस प्रकार से सोरेन परिवार के नेता ही फंसते नजर आ रहे हैं , शायद इसे ही देखते हुए अन्य विधायक सोरेन परिवार से किनारा कर रहे हैं। वर्णवाल ने कहा कि एक ओर ’महागठबंधन अविश्वास का दंष अपनों के बीच ही झेल रहा है तो दूसरी ओर एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। ऐसे में जनता इनपर कैसे विश्वास करेगी ?