रांची: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सरायकेला- खरसावां जिला के लादमडीह में जाकर माॅब लिचिंग की घटना में मृत तबरेज अंसारी की पत्नी साहिस्ता से मिलकर उनके सांत्वना दिया। इस बाबत मृतक तबरेज अंसारी के परिजनों ने मामले में दर्ज प्राथमिकी की काॅपी कांग्रेस दल को देते हुये इंसाफ दिलाने की मांग की।
[URIS id=9499]
प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने मृतक के परिजनों से कहा कि महिला कांग्रेस हर कदम पर आपके साथ है और इंसाफ दिलाने के लिए महिला कांग्रेस हर संभव प्रयास करेगी। यहां से कांग्रेसी सीधे सरायकेला- खरसावां जिला के आरक्षी अधीक्षक से मिलकर तबरेज अंसारी के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की।
इन्होंने परिजन के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी व पचास लाख रूपये बतौर मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के अलावा दीपिका पांडेय सिंह, सुंदरी तिर्की, पुनीता चौधरी, गौरी मल्लिक, अनिता सिन्हा, अरूणा मुखी, शकीला बानो, रौशन खानम, नीला नाग, उषा यादव शामिल थीं।