रघुवर सरकार का बढ़ा रेपो: प्रति

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने नीति आयोग द्वारा जारी किये गए नवीनतम स्वास्थ्य सूचकांक में झारखंड को स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में वार्षिक इंक्रीमेंटल परफॉर्मेंस (वृद्धिशील प्रदर्शन) के आधार पर शीर्ष पर रहने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और पूरे स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है।

[URIS id=9499]

 

श्री शाहदेव ने कहा कि पिछले साढे 4 वर्षों में राज्य सरकार के द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। पलामू, दुमका, हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की स्थापना हुई है। चाईबासा और कोडरमा में भी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गयी है। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में 108 एंबुलेंस सेवा भी उत्कृष्ट सेवा दे रही है व सुदूर इलाकों से मरीजों को लाने के लिए शीघ्र ही मोटरसाइकिल एंबुलेंस सेवा भी शुरू होने जा रही है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More