कोयला उत्खनन: लक्ष्य प्राप्ति में सटीक विस्तारीकरण न होगा बाधा

किसान मोर्चा के अभिषेक सिंह ने पीएमओ में भेजा पत्र
झरिया: जोरदार व अथक प्रयासों के बावजूद कोयला उत्पादन लक्ष्य को नहीं भेद पाने का मलाल उच्च प्रबंधन को खलता रहा है और इसके लक्ष्य प्राप्ति न होने का सर्वाधिक बड़ा कारण कोयला उत्खनन हेतु सुनियोजित तरीके से परियोजनाओ का विस्तारीकरण न होना व नई ओपेन कास्ट कोल परियोजना के लिए उपलब्ध जमीन पर दशकों से बसे लोगों का बेहतर ढंग से पुनर्वास व विस्थापन नीति का लागू नहीं होना है। इस प्रकरण को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय में पत्र देकर समाधान की मांग की है।

[URIS id=9499]

 

पत्र का उल्लेख करते हुए युवा नेता ने कहा कि बीसीसीएल के धनबाद क्षेत्र में दर्जनों ओपेन कास्ट कोल परियोजना के द्वारा कोयला उत्खनन करने बाद निकाले गए ओवर वर्डेन को पहाड़ बना कर कर छोड़ दिया जाना पुनर्वास व विस्थापन नीति की सबसे बड़ी बाधा है। यदि इसी ओवर वर्डेननुमा दर्जनों पहाड़ो का समतलीकरण कर ठोस नई जमीन तैयार कर दी जाए, तो उक्त जमीन पर स्थानीय विस्थापितों को जरेडा के तहत पुनर्वासित किये जाने का प्रयास किया जा सकता है। जिससे लोगों को अपने बसे-  बसाए घर को छोड़ने का दर्द भी काफी हद तक नहीं होगा व राष्ट्र हित में देश के विद्युत परियोजना को उसकी मांग के अनुरूप कोयले की उपलब्धता हेतु कोल कंपनियो को लोगों से सहयोग अपेक्षित हो सकेगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More