किसानों व नवजवानों की अस्मिता से खिलवाड़ जारी: राजू

रांची: झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष राजू महतो को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किये जाने पर रविवार को चुटिया स्थित बौद्ध स्मृति भवन में रालोसपा महानगर समिति के तत्चावधान में सम्मान समारोह आहूत कर उनका स्वागत किया गया। राजू महतो ने कहा कि देश की अखंडता व सामाजिक भाई- चारा को बनाये रखना हमारी चुनौती है। देश व राज्य में धार्मिक उन्माद फैलाकर समतामूलक समाज को विखंडित करने का षड़यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेत और खलिहान को लहूलूहान कर पूंजीवादी व्यवस्था को स्थापित करने का कुचक्र रचा जा रहा है। किसानों व नवजवानों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सभी सामाजिक व राजनीतिक शक्तियां गोलबंद होकर उखाड़ फेंके।
[URIS id=9499]
उन्होंने कहा कि नवजवानों को रोजगार व नियुक्तियां देने के स्थान पर धार्मिक उन्मादी और तनावपूर्ण वातावरण तैयार करने का काम किया जा रहा है। यह समाज के लिए घातक है। हमें सरकार के कुचक्रों को समझने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोक कल्याणकारी सरकार के नहीं होने के कारण हमारे ऊपर चौतरफा हमला किया जा रहा है। बुनियादी सवालों की अनदेखी की जा रही है। आने वाले दिनों में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देश से लोकतांत्रिक व्यवस्था समाप्त हो जाएगी और पूंजीवादी व्यवस्था हावी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/regular-supply-of-electricity-amar-baueri


