स्वच्छता कार्यक्रम कर सीसीएल ने किया प्रोत्साहित

स्वच्छता किट, डस्टबीन व पौधा का वितरण
रांची: स्वच्छ भारत अभियान में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन राजधानी के पंडरा बाजार प्रांगण में किया गया। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक (सीएसआर) रत्नेष श्रीवास्तव ने उपस्थित चालकों को स्वरच्छता की शपथ दिलाते हुये कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें राजनैतिक आजादी की नहीं, बल्कि एक स्वच्छ व विकसित देश की कल्पना भी थी। ऐसे में हमें इसका आगाज स्वंय अपने परिवार से, मुहल्ले, गांव व कार्यस्थल से करना होगा।
[URIS id=9499]

