साल बढ़ते गये, जिम्मेदारियां भी: सुदेश

रांची: आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने पार्टी के स्थापना दिवस पर राज्यभर के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आजसू के स्थापना के जैसे- जैसे साल बढ़े, वैसे- वैसे हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ती गईं। एक दल व उसके कार्यकर्ता की भूमिका आम लेागों के साथ जुड़ाव से परखा जाता है, इसलिए जनभावना के अनरूप चलने व झारखंडी विचारों को स्थापित करने के लिए हम सभी संकल्प लें।
यह भी पढ़ें: संकल्प दिवस पर आजसू ने लिया झारखंड को समृद्ध बनाने का संकल्प
श्री महतो शनिवार को सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सोनाहातू के जाड़ेया गांव में पार्टी के 33वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि जिस विचारधारा को लेकर आजसू की नीव रखी गई थी, उसे भविष्य में सुरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है। हमें संकल्प दिवस के पावन अवसर पर पुनः झारखंडी मूल्यों, संस्कृति व स्वाभिमान की सुरक्षा का संकल्प दोहराना है। कहा कि आजसू से लोगों की उम्मीदें इसलिए है, कि हम विकास की बुनियाद आधारित राजनीति करते हैं, झारखंडी विचारधारा की राजनीति करते हैं। लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश करते हैं, इसी का परिणाम है कि इस साल के लोकसभा चुनाव में पार्टी को खुशी के साथ सफलता मिली है।
[URIS id=9499]

