गढ़वा: वज्रपात से 60 भेड़ों की मौत

गढ़वा: यहां के मझिआंव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टड़हे पंचायत के कोइनबार गांव में शुक्रवार की देर शाम साढ़े सात बजे के आसपास अचानक बज्रपात होने से लगभग 60 भेड़ की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बिडंडा गांव निवासी संजय पाल अपने भेड़ लेकर सोनपुरवा गांव आये हुए थे व सोनपुरवा निवासी रामसेवक प्रजापति के सहमति से उनके खेत में सभी भेड़ को बैठाया गया था। इसी दौरान वर्षा होने लगी व वर्षा से बचने के लिए संजय भेड़ से अलग हो कर छुप गये। भेड़ एक पलाश के पेड़ के नीचे बैठ गये।

[URIS id=9499]

उसी दौरान बज्रपात हुआ व 60 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह होते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। सूचना मंझिआव थाना सहित संबंधित विभाग के डॉक्टर को दी गई। संजय पाल का कहना है कि भेड़ पालकर बेचना ही उसका धंधा है, भेडों के मरने से उसे लगभग तीन लाख रूपए का नुकसान हुआ है। घटना स्थल पर सेवक प्रजापति, योगेन्द्र प्रजापति, प्रेम शर्मा, गंगा दयाल शर्मा, शेख शकील, प्रमोद चौधरी, प्रसिद्ध प्रजापति, चंचल चौधरी, अनिल चौधरी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More