बिजली को लेकर कांग्रेसियों का पैदल मार्च, इइइ को ज्ञापन

रांची: महानगर युवा कांग्रेसियों ने राजीव नारायण प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को लचर बिजली व्यवस्था के विरोध में बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर से पैदल मार्च करते हुए कोकर बिजली कार्यालय पंहुचे। यहां कार्यालय में मौजूद कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपाकर व्यवस्था सुधारने की अपील की।
यह भी पढ़ें: आधुनिक योग की यात्रा को गांव की तरफ पहुंचाना लक्ष्य: नरेंद्र मोदी
इस मौके पर मौजूद कुमार गौरव ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 2014 में वादा किया था, कि अगर वह 2018 तक 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति पूरे झारखंड में नहीं करवा पाए, तो जनता के बीच वोट मांगने नहीं जाएंगे। वह अपना वादा निभाने में विफल हो चुके हैं। बिहार के प्रभारी राजेश सिन्हा सनी ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो, चाहे राज्य की सरकार हो इनका सिर्फ एक काम है की जनता को झूठ बोलना और झूठी निकम्मी सरकार को आने वाले चुनाव में जनता उखाड़ फेंकेगी।

[URIS id=9499]

मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी दीपक मिश्रा, इमरान अली, ज्ञानेंद्र पांडेय, प्रदेश महासचिव आलोक तिवारी, अमृत सिंह, उज्जवल प्रकाश तिवारी, कुलदीप कुमार, रवि जिला उपाध्यक्ष, प्रिंस बट रांची विधानसभा अध्यक्ष, पंचम सिंह हटिया विधानसभा अध्यक्ष, चंदन सिंह, जिला महासचिव तनवीर गद्दी, लक्ष्मीकांत, सद्दाम हसन, राहुल राय, अर्चण तिग्गा, विराट शर्मा, मौहसिन अहमद, आसिफ गुड्डू, अनायत उल्ला, मो0 फिरोज, सीपी सोलकी, सज्जन कुमार, हैदर अली, सदाब हसन, अनायत जी, अब्बदुल रहमान, फिरोज खान, एहेतेसाम, शकील रजा आदि अनेक युवा उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More