बीएसएनएल ने लांच किया अभिनंदन 151 प्लान

रांची: बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 90 दिनों की प्रमोशनल अवधि के लिए अभिनन्दन- 151 प्लान लांच किया है। बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक केके ठाकुर व महाप्रबंधक विपणन रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि बीएसएनएल अपने मोबाइल उपभोक्ताओं को उचित दर पर बेहतर व आकर्षक मोबाइल प्लान सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

[URIS id=9499]

रूपये 151 का यह प्लान दिल्ली व मुंबई सहित रोमिंग में भी किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। 24 दिन की वैधता वाले इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा एवं 100 एसएमएस किसी भी नेटवर्क के लिए मुफ्त मिलेंगे। यह प्लान वाउचर नए उपभोक्ताओं के साथ- साथ इस प्लान में माइग्रेट होने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी लागू होगा। इस प्लान के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को वैधता बढ़ाने के लिए अलग से रीचार्ज वाउचर कि जरूरत नहीं होगी। उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्रीबिज यथावत रहेंगी। इस बाबत अधिक जानकारी www.jharkhand.bsnl.co.in पर प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:

आधुनिक योग की यात्रा को गांव की तरफ पहुंचाना लक्ष्य: नरेंद्र मोदी

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More