-राजकुमारी
21 जून को झारखंड सहित पूरे भारत में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में देश के प्रधानमंत्री योग करेंगे और लोगों को योग के लिए प्रेरित करेंगे। दूसरी तरफ बिहार में 130 मासूमों के मौत से देश काठ सा हो गया है। बिहार की राजनीति मासूमों की लाशें गिनवाने का काम कर रही है। 2 जून से चमकी बुखार का असर मुजफ्फरपूर से निकलता हुआ पूरा बिहार और फिर पूरे देश का सनसनी खबर बन गया।
[URIS id=9499]
130 मौतें और सरकार का मौन रवैया.., कितना सही है? चलिये थोड़ी नैतिकता की बातें करने वालों की ओर रूख करें। जिस राजनीति के तहत देश के प्रधानमंत्री झारखंड आ रहे हैं, वो योग नहीं बल्कि योग के बहाने विधानसभा चुनाव की तैयारी है। चलिये यह भी ठीक था, लेकिन क्या मोदीजी की नैतिकता में बिहार का मंजर कुछ भी नहीं। या फिर यूँ कहा जाये कि देश को एक मजबूत सरकार देने वाली जनता पागल है या तो बेवकूफ।
योग करना और इससे लोगों को जोड़ना बहुत सराहनीय कार्य है, लेकिन मातम के वक्त आपकी इक झलक शायद उन मां- बाप के लिए तसल्ली हो जाती, जिनके बच्चे चमकी काल के गाल में समा गए। राजनीति करना और राजनीति को जीना। दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। आपकी नैतिकता पर प्रहार करते हुए हम आपसे उम्मीद करते है कि झारखंड से योगा कार्यक्रम का समापन करके लौटते वक्त उन मांताओं को एक ढाढ़स देने और पिता को दिलासा देने जरूर जाएं।