रांची: प्रदेश कांग्रेसजनों ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा बुधवार को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। राहुल गांधी का जन्म 1970 में आज ही के दिन हुआ था, उन्हें उनके शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सोशल मीडिया पर भी बधाई दे रहे हैं।
रांची महानगर युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजीव नारायण प्रसाद के नेतृत्व में मूक बधिर एवं नेत्रहीन बच्चों के बीच मिठाई एवं फल वितरण कर श्री गांधी का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में देश को एक नई दिशा देंगे। बधाई देने वालों में अभिजीत राज, बिहार प्रभारी राजेश सिन्हा सनी, प्रदेश महासचिव आलोक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस बट्ट, हटिया विधानसभा अध्यक्ष चंदन सिंह, रांची विधानसभा अध्यक्ष पंचम सिंह, महासचिव वेद तिवारी, सद्दाब खान, लक्ष्मीकांत, आदर्श शर्मा सहित विद्यालय के बहुत सारे बच्चे शामिल थे।
[URIS id=9499]
प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में राहुल के जन्मदिन के मौके पर अंचल शिशु आश्रम के बच्चों के बीच केला, काॅपी, पेन्सिल, रबड़, बिस्कुट एवं टाॅफी का वितरण किया। इस मौके पर गौरी मल्लिक, कंचन चौधरी, नीतू देवी, मेरी तिर्की, अनिता सिन्हा, पावर्ती देवी, रेशमा, रेखा सांगा, सोनी देवी, रानी कुमारी, सरस्वती देवी सहित कई लोग मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/jmm-demonstration-of-electricity-water


