रांची: सरकार किसानों से छल कर रही है: मेहता

रांची: अखिल भारतीय किसान सभा की झारखंड इकाई की बैठक भुवनेश्वर प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बाबत श्री मेहता ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों को छलने का कार्य कर रही है। सरकार किसानों मजदूरों व आम लोगों को नजरअंदाज कर रही है।
इस बाबत प्रदेश महासचिव महेंद्र पाठक ने झारखंड राज्य परिषद किसान सभा के आंदोलन व उसकी कार्यक्रम की रूप रेखा तय कर रांची में किसानों के सवाल पर कन्वेंशन करने,एक जुलाई से लेकर 6 जुलाई तक राज्य के प्रत्येक प्रखंडों में किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन करने, 16 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक किसान सदस्यता भर्ती अभियान चलाने और 16 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर 2019 तक किसानों का प्रखंड एवं जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया है।
[URIS id=9499]

