सरकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिले: डाॅ लुईस मंराडी

रांची: महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने बुधवार को मंत्रालय में समीक्षा बैठक करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिया, कि सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण हेतु चलायी जा रही योजनाओं को लाभ हर हाल में लाभूकों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बाबत न सिर्फ सभी को योजनाओं की पूर्ण जानकारी हो, बल्कि इसे लागू करने में संवेदनशीलता बरतनी जरूरी है। इस बाबत मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लाभुकों को देने एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, पोषण सखी मंडल के मानदेय का भुगतान वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 में सुनिश्चित करने का निर्देश भी मंत्री ने दिया।
[URIS id=9499]
चिल्ड्रेन होम का पैसा निर्गत करें
डॉ मरांडी ने कहा कि चिल्ड्रेन होम का पैसा जल्द से जल्द निर्गत करें, ताकि बच्चों के लालन – पालन में किसी तरह की परेशानी ना हो। इस दिशा में युद्धस्तर पर कार्य सुनिश्चित होना चाहिए। जल्द चिल्ड्रेन होम जाकर अधिकारी अद्यतन जानकारी लेंगे। किसी तरह की कोताही की शिकायत मिलने पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत जिम्मेदार पदाधिकारी पर एक्शन लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: रांची: मुख्यमंत्री पहुंचे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम स्थल


