रांची: स्कूलों को बंद करने की मांग

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने झारखंड में प्रंचड गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव से सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को मानसून आने तक बंद रखने की मांग की है। इस संबंध में पत्र लिखकर कहा है कि गर्मियां अपने उफान पर हैं और स्कूल खोले जाने के निर्णय से अभिभावक और बच्चे भयभीत व सहमें हुए हैं। पूरे देश में तापमान चरम पर है। झारखंड में इसके पहले इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी थी, जो लगातार जारी है।

[URIS id=9499]

मानसून विभाग ने कहा है कि 22 जून तक मानसून आने व बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मानसून की बारिश होने से पहले स्कूल खोलना खतरनाक होगा। पड़ोसी राज्य बिहार में कई बच्चें लू की चपेट में जान गंवा चुके हैं। झारखंड में भी गर्मी की स्थिति काफी गंभीर है। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस प्रवक्ता ने शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि त्वारित कार्रवाई करते हुए मानसून शुरू होने तक विद्यालय बंद रखे जाएं, अन्यथा किसी प्रकार की दुर्घटना हुई तो राज्य सरकार सीधे तौर पर जिम्मेवार होगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More