रांची: हैप्पी क्लब ने किया पौधारोपण

रांची : शहरीकरण के नाम पर जहाँ बेहिसाब पेड़ों की कटाई होती है वहीं कुछ सामाजिक संस्थाएं अपनी जवाबदेही बख़ूबी समझती है। इसलिए तो हैप्पी क्लब ने पौधारोपण ही नहीं किया, बल्कि उस दौरान आने – जाने वाले राहगीरों को बाल्टी में पौधा लगाकर दान किया। क्लब के सदस्यों द्वारा पौधारोपण करने का संकल्प भी दिलवाया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक सोनू मिश्रा ने कहा कि, मनुष्य के अंदर उपकार, दया व मनुष्यता के भाव संचित होने चाहिए। जो वृक्षों की भांति इस संपूर्ण धरा को परिवार समझकर हर तरफ अपनी छाया व कृपा प्रदान करें। श्री मिश्रा ने कहा कि, पौधारोपण पुण्य का कार्य है। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। हम सभी को पौधारोपण तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इन पौधों की देखभाल तब तक करनी चाहिए, जब तक वह वृक्ष का रूप धारण न कर ले। जब तक हम इनकी देखभाल नहीं करेंगे तब तक यह हमारे लिए किसी भी प्रकार से लाभदायक नहीं हो सकते। उन्होंने सुंदर बिहार वासियों से आग्रह किया कि सभी अपने घरों में एक पौधारोपण जरूर करे।

[URIS id=9499]

पौधारोपण कार्यक्रम में हैप्पी क्लब के सदस्य अनुराग कुमार, लालचंद उरांव, विक्की यादव, अमित कुमार, अयोध्या पासवान, आयुष राय, पप्पू कुमार, रवि सिंह, सतीश सिंह, आर्यन राज, आशीष प्रसाद, सोनू दुबे, नागेश प्रसाद, अर्जुन सिंह, मुस्कान कुमारी, खुशी रानी, समेत अन्य लोग सम्मलित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More