केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिले रघुवर

नई दिल्ली/रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर भारतमाला परियोजना के तहत धनबाद से रायपुर तक 707 किमी व संबलपुर से रांची 323 किमी सड़क को मीडियम प्रायोरिटी की जगह हाई प्रायोरिटी में सम्मिलित करने का अनुरोध किया।

[URIS id=9499]

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से साहेबगंज से ओडिशा के धामरा पोर्ट तक 790 किमी 4 लेन सड़क को इकोनोमिक कॉरिडोर के रूप में भारतमाला परियोजना में सम्मिलित करने का अनुरोध किया। सीएम ने बताया कि उत्तर- पूर्व के राज्यों से झारखंड व ओडिशा राज्य को आर्थिक दृष्टिकोण से जोड़ने की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण पथ है। सीएम ने इस बाबत झारखंड में चल रही सड़क योजनाओं से भी गडकरी को अवगत कराया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More