सीएम से मिले आयुष राज्य मंत्री

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नायक ने मुलाकात कर 21 जून को रांची में होनेवाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था, मौसम के अनुकूल कार्यक्रम स्थल की तैयारी, अब तक मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोगों की सुविधाएं, मिनट टू मिनट कार्यक्रम सहित विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई। मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, रांची डीसी राय महिमापत रे व एसएसपी अनीश गुप्ता उपस्थित थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More