सीआईटी से नौ विद्यार्थियों का कैंपस

रांची: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड पॉलिटेक्निक के नौ विद्यार्थियों का चयन नोएडा की सॉफ्टवेयर कंपनी ई-विजन टेक्नोसर्व प्रा. लि. द्वारा किया गया है। सीआईटी के प्राचार्य डाॅ. संजीव कुमार सहित पालिटेक्निक विंग के प्राचार्य डाॅ. रोहित शर्मा की उपस्थिति में कंपनी के हेड ऑपरेशन ईस्ट अनंत कुमार पांडेय ने नियुक्त विद्यार्थियों को ऑफर लेटर सौंपा।
सीआईटी के ईसीई विभाग की मधुबाला, विद्या कुमारी, राजरत्न श्रीवास्तव, श्रृंखला प्रसाद व ईसीई विभाग के कुमार सौरभ, निधि भारती व निधि भगत का चयन किया गया है। इसके अलावे सीआईपी के सीएसई विभाग की खुशबू कुमारी सिंह व इलेक्ट्रिकल विभाग से आश्विन कुमार महतो का चयन हुआ है। बता दें कि इनका जाॅब लोकशन नोएडा होगा।
[URIS id=9499]

