भाजपा देशभर में एक मिसाल बनी: राजेश शुक्ल

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि भाजपा अब देश के लिए एक मिसाल बन चुकी है, क्योंकि इसके शासन में किये जा रहे कार्य जमीनी तौर पर चरितार्थ होते दिखलाई पड़ रहे हैं। कहा कि देश के अग्रणी राज्यों में झारखंड की गिनती हो रही है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को गर्व है कि आज ऐसा न्यू झारखंड अपनी परवान पर है, जो जातिवाद, भ्रष्टाचार, संप्रदायवाद, वंशवाद से मुक्त होकर नागरिको को गरिमापूर्ण तरीके से जीने का अवसर प्रदान कर रहा है। इसका पूरा श्रेय झारखंड की भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जाता है। श्री शुक्ल ने कहा है झारखंड की धरती ऐसे अनेक वीर सपूतों की जननी है जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष की गाथा हमें राष्ट्र और राज्य के लिए कुछ करने की प्रेरणा देती है।
[URIS id=9499]
श्री शुक्ल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा उन सच्चे सपूतों को नमन किया है तथा उनके आदर्शों और मूल्यों की रक्षा के लिए काम किया है। कहा कि मुख्यमंत्री के प्रगतिशील नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपनी दूरदर्शी सोच और शहीदों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरा करते हुए राज्य में पहली बार शहीद ग्राम विकास योजना चलाई। शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया के सपनो के अनुरूप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में न्यू झारखंड बनाने के दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सपनो का झारखंड अब पूरी तरह मूर्त रूप ले रहा है जहा समाज के सभी वर्गों का समुचित विकास हो रहा है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/miss-earth-remembered-on-death-anniversary-governor-chief-minister-paid-tribute


