दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरु

रांची: कांके रोड अंतर्गत पुलिस लाइन में रविवार से तीन दिवसीय दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रिय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया। इस बाबत मुख्य अतिथि के तौर पर रांची रेंज के डीआईजी अमोल वी होमकर ने झंडोतोलन कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए श्री होमकर ने कहा कि खेलकूद न सिर्फ शारीरिक व मानसिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि तनाव भी कम करता है।

[URIS id=9499]

डीआईजी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए एक ओर जहां चुनौती है, वहीं दूसरी ओर इससे पार पाने के लिए फिट रहना जरूरी है। ये सिर्फ खेल के द्वारा ही संभव हो सकता है। एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि पुलिस के लिए खेलकूद हमारे दिनचर्या का अभिन्न अंग है। इसके माध्यम से लोग शारीरिक तौर सक्षम होते हैं। कहा कि पुलिस विभाग में बेहतर कार्य के लिए जरूरी है कि लोग पूर्णत: फिट रहें। ऐसे में जवानों के लिए खेलकूद का महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने खेल से मन स्वस्थ रहने के साथ ही आपसी समन्वय और अनुशासन बढ़ने की बात भी कही। कार्यक्रम में ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर सहित कई पुलिसकर्मी व अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/miss-earth-remembered-on-death-anniversary-governor-chief-minister-paid-tribute

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More