सिमडेगा को क्रीड़ा नगरी के तौर पर पहचान देना प्राथमिकता: मनोज

अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
सिमडेगा: क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री मनोज कोनबेगी ने कहा है कि हमारा प्रयास है कि सिमडेगा की पहचान अब उग्रवाद और पलायन के तौर पर न रहें। शुक्रवार को हॉकी कार्यालय में आयोजित सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जिले की न सिर्फ झारखंड, न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में खेल नगरी के रूप में जाना जाए।
बैठक में तय किया गया कि सिंमडेगा जिला क्रीड़ा भारती यहां विभिन्न खेल को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इस बाबत अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न ग्रामीण इलाको में करेगी योग कार्यक्रम, जिला के सभी पंचायतों में तीरंदाजी प्रतियोगिता, जुलाई – अगस्त माह में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता क अलावे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रखंडो में मैराथन दौड़ आहूत की जाएगी। 21 जून अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला के विभिन्न गांवो में ग्रामीण महिला व पुरुषों के बीच योग कार्यक्रम कराये जाएंगे। इसके लिए सभी जगह के लिए अलग अलग क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी को दावित्व दिया गया है।
हॉकी की इस नर्सरी में अब महिला फुटबॉल को आगे बढाने के लिए कुरडेग प्रखंड मुख्यालय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। जिसके अन्तर्गरत 08 से 15 वर्ष को 30 बालिकाओ को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, फुटबॉल सहित आवश्यक सामग्री की व्यवस्था क्रीड़ा भारती करेगी। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्यरूप से क्रीड़ा भारती सिंमडेगा जिला के अध्यक्ष प्रो.ब्रजेश प्रियदर्शी, जिला मंत्री मनोज कोनबेगी, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश भोक्ता, जैनेद्र सिंह, सह मंत्री दयाराम मेहर, सुश्री जेनाब बड़ा, जग्गरनाथ भोक्ता, राजू मांझी, रणजीत मांझी, सोनू कुमार, अजमर नायक, मुन्ना ग्वाला सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More