एनआईडी में डिजाइन पाठशाला के विद्यार्थियों का जलवा

रांची: राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) की परीक्षा में डिजाइन पाठशाला के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। 12वीं स्तर के विद्यार्थियों हेतु चार वर्षीय डिजाइन में स्नातक डिप्लोमा प्रोग्राम, भारत में पांच केंद्र के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आहूत परीक्षा में मृत्युंजय ने 57वां व शकुंभरी ने 86वां रैंक लाकर प्रदेश व देश का नाम रौशन किया है।

[URIS id=9499]

गौरतलब है कि डिजाइन पाठशाला राजधानी के सर्कुलर रोड स्थित हरिओम टावर में स्थित है। पाठशाला के निदेशक आर अजय ( फैशन टेक्नाॅलाजिस्ट ) ने बताया कि यहां छात्रों को एनट्रांस एक्जाम की तैयारी के अलावा डिजाइन परामर्श सेवाएं, व्‍यवहारिक शोध, प्रशिक्षण व आउट डोर प्रोग्राम छात्रों को उनके अध्ययन के दौरान डिजाइन के अभ्‍यास के अवसर को प्रदान किये जाते हैं। जिससे विद्यार्थियों में क्रिएटिव स्किल विकसित होती है। इसी कारण यहां के विद्यार्थी निफ्ट व नीड में राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अव्वल रैंक ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/big-pond-will-get-lakes-chowk-chaumin-chaat-banagi-chowpati

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More