विश्व पर्यावरण दिवस पर सीसीएल में पुरस्कार वितरण

पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीसीएल द्वारा आहूत बच्चों के लिए पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को मंगलवार को दरभंगा हाउस स्थित विचार मंच में सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। पर्यावरण दिवस के समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमडी, सीसीएल की पत्नी प्रमिला सिंह मौजूद थीं। इसके अलावे निदेशक तकनीकी (संचालन) की पत्नी अर्चना श्रीवास्तव, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) की पत्नी बिंदू सिंह, सीवीओ की पत्नी निधि श्रीवास्तव सहित प्रतियोगिता की जज निभा कुमारी, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यनक्ष, अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।
[URIS id=9499]
गौरतलब है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीसीएल लगातार प्रयासरत है। सीसीएल द्वारा सभी कमांड क्षेत्रों में वृहद स्तर पर पौधारोपण, ईको पार्क का विस्तायर, धुल जनित प्रदूषण का रोकथाम, नवीनतम तकनीकी का उपयोग आदि पहल समय- समय पर ली जाती रही है। हर वर्ष की भांति इस बार भी इस अवसर पर सोमवार को स्पॉंट पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न स्कूलों के 110 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता के ग्रुप ‘ए’ ( प्रेप से कक्षा 2 तक) में प्रथम आयुष्मायन साहू, द्वितीय आदया सिंह, तृतीय आशुतोष कुमार, ग्रुप ‘बी’ ( कक्षा 3 से 6 तक ) में प्रथम मनीक मुंडा, द्वितीय श्रेया कुमारी, तृतीय अंकिता राज, ग्रुप ‘सी’ ( कक्षा 6 से उपर ) प्रथम श्रुति, द्वितीय स्मृति कच्छप, तृतीय स्वस्तिका नायक व सांत्वोना पुरस्कार में आर्यन कुमार, आयुष मुंडा, अनोखी, अंकिता टूटी, हर्षित, हनी मुंडार, हर्षिता, ए.ई. कुजूर, मधुरागिनी, प्रीति कुमारी, सायोनिदान, श्रद्धा कच्छप, श्रेया कुमारी, अदिती मुंडा, शिवम को पुरस्कृत किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में (कक्षा 7 तक) प्रथम अदीब हाश्मीक, द्वितीय श्रेया कुमारी, तृतीय अमृत सालवी, (कक्षा 8 से उपर) प्रथम प्रीति कुमारी, द्वितीय स्वस्तिका नायक, तृतीय सायोनिदान जबकि हर्षित, पीयूष कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह ने सीसीएल मुख्याालय, प्रांगण में 500 फलदार पौधे का वितरण किया। मंच संचालन वरीय प्रबंधक (पर्यावरण) संगीता ने किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन में विभागाध्यक्ष (वन एवं पर्यावरण) सौमित्रा सिंह व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/state-employees-receive-3-increase-in-gifts-dearness-allowances


