कांग्रेस ने दी ईद की शुभकामनाएं

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकिल अख्तर अंसारी ने ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर समस्त झारखंडवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने इस बाबत इस पवित्र पर्व को आपसी भाईचारा व सांप्रदायिक सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/speaking-at-the-inauguration-of-haj-house-raghuvar-secularism-in-our-blood
श्री अख्तर ने कहा कि ईद-उल-फितर खुशी और प्रेम बांटने का दिन है। यह आमतौर पर सभी धर्म सुमदाय के भाईयों के लिए है, मगर खासतौर पर रोजा रखने वालों के लिए सबसे बड़ी खुशी का क्षण होता है। उन्होंने कहा कि ईद पर्व हमारा राज्य व समाज में अटूट एकता, आपसी भाईचारे, शांति का प्रतीक है। पवित्र महीना रमजान के बाद ईद पर्व मनाया जाता है। ईद का त्यौहार समाज में भाईचारे व सौदार्य, अमन- शांति का संदेश देता है।
[URIS id=9499]




