पुर्नवास को रफ्तार देने झरिया पहुंची नीति आयोग

धनबाद: झरिया पुर्नवास के मसले पर केंद्र व खासकर नीति आयोग रफ्तार देने के लिए पूरी तरह से तत्पर दिख रहा है। मंगलवार को इसी बाबत आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने यहां के यहां पुर्नवासित लोगों, विस्थापितों व स्थानीय पदाधिकारियों से योजनाओं को लेकर कर समझने का प्रयास किया। डॉ कुमार ने नॉर्थ तीसरा के एनटीएसटी परियोजना का निरीक्षण किया व उनके साथ इस मौके पर सीसीएल के मौजूदा बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह, डीसी, एसएसपी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/speaking-at-the-inauguration-of-haj-house-raghuvar-secularism-in-our-blood

डॉ राजीव दिल्ली से रांची व रांची से धनबाद के बरवड्डा हवाई अड्डा पंहुचने के बाद झरिया कोयलांचल के विस्थापन नीति, न्यू झरिया टाउनशिप में पुनर्वास का जायजा लेते हुए एरिया-10 के एनटीएसटी परियोजना का निरीक्षण किया। इसके अलावा गोकुल पार्क के व्यू प्वाइंट से माइंस को देखा और फायर एरिया के विस्थापन का जायजा लिया। डॉ राजीव को बीसीसीएल और जरेडा के अधिकारियों ने पुनर्वास नीति की जानकारी दी। उन्होंने न्यू झरिया टाउनशिप बेलगड़िया का भी निरीक्षण किया व धीमी पुर्नवास नीति पर चिंता जाहिर की। तमाम तथ्यों को समझने के बाद नीति आयोग की टीम बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई कमेटी के साथ केंद्र व राज्य के बीच लंबित मामलों को लेकर बातें करेगी।

[URIS id=9499]

 

गौरतलब है कि अग्नि प्रभावित झरिया कोलफील्ड में अब तक 4312 फ्लैट बनकर तैयार हैं। इनमें कुछ में लोगों को पुनर्वासित भी किया गया है। यहां कोल कंपनी अपने कर्मियों के लिए अलग से फ्लैट भी बना रही है। इसके अलावा 4 हजार फ्लैट के दिसंबर तक पूरा होने की सूचना है। साथ ही चार हजार फ्लैट के लिए काम भी शुरू होना है, जिसके लिए टेंडर हो चुका है। इसके बाद वाले फेज के लिए भी चार हजार अतिरिक्त फ्लैट के लिए टेंडर प्रकिया शुरू की जाएगी। इस तरह से बीसीसीएल कर्मियों को छोड़कर आम लोगों के लिए लगभग 16 हजार फ्लैट पाइपलाइन में होंगे। इतना ही नहीं इलाके से स्कूल, कॉलेज, धार्मिक संस्थान और स्वास्थ्य केंद्रों को शिफ्ट करने के लिए भी योजना पर काम चल रहा है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More