रांची: 61 केंद्रों पर यूपीएससी की पीटी संपन्न

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के 61 परीक्षा केंद्रों पर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस बाबत करीब 30 हजार विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। पहली पाली में पेपर वन की परीक्षा सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक व दूसरी पाली में पेपर टू की परीक्षा 02:30 से 04:30 बजे तक ली गई। इस दौरान परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले ही एंट्री बंद कर दी गई।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/news-about-kundi-status-of-st-status-misleading-fake-arjun




