बगोदर: गृहे- गृहे गायत्री यज्ञ उपासना संपन्न

बगोदर: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिशा- निर्देश पर गृहे- गृहे गायत्री यज्ञ उपासना वर्ष कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बगोदर प्रखंड क्षेत्र में किया गया। बगोदर मुख्यालय सहित अटका, बगोदरडीह, खेतों सहित लगभग एक सौ घरों में इस यज्ञ का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/koderma-mp-demands-ichakas-to-form-assembly
मौके पर गायत्री परिवार से जुड़े सदस्यों के द्वारा चयनित घरों में हवन कार्यक्रम किया गया। वहीं गायत्री परिवार बगोदर इकाई के संयोजक संजय विभूति ने बताया कि इसके माध्यम से अच्छे आचरण, संस्कार, राष्ट्र शक्ति जैसे बिंदुओं पर बल दिया जा रहा है। इस बाबत गायत्री परिवार बगोदर इकाई के तुलसी ठाकुर ने बताया कि रविवार को पूरे भारतवर्ष में चयनित घरों में यज्ञ उपासना आहूत की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के संयोजक संजय कुमार विभूति, संजय चौरसिया, सरयू प्रसाद, तुलसी ठाकुर, सूरज गुप्ता, अरुण पांडेय, केशो महतो, किशोरी मंडल, राम कुमार, सरजू वर्णवाल समेत गायत्री परिवार से जुड़े सदस्यों ने महती भूमिका निभाई।
[URIS id=8357]


