सिमडेगा: समर कैंप में 350 से भी अधिक आदिवासी बच्चे प्रतिभागी

सिमडेगा: जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर सूदूरवर्ती जंगलों- पहाड़ों से घिरे बोलबा प्रखंड के अवगा गांव में गोंडवाना आदिवासी कल्याण व विकास मंच व अबगा मुहल्ला समिति के बैनर तले समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में यहां के विभिन्न गांवो से साढ़े तीन सौ से ज्यादा अनुसूचित जनजाति के बालक- बालिका भाग ले रहे हैं। 25 से 31 मई तक आहूत इस कैंप में बच्चों के रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ- साथ सृजनात्मक व कलात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने का काम भी किया जा रहा है।
[URIS id=8357]
समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, शिक्षा, नाचगान, योगा, मोटिवेशनल क्लासेस आदि कार्यक्रम किये जा रहे है। सुबह व शाम खेलकूद, हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, खोखो, कब्बडी, ताईक्वांडो, कराटे, बैडमिंटन, बॉलीबॉल, सिलंबम कुश्ती जैसे खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षक तारिणी कुमारी, राजू मांझी, कमल मांझी, रवि प्रधान, अजन्ति कुमारी, दीपक माझी जैसे कोच दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/the-pain-of-migrating-no-medicine-no-cure


