माहवारी समस्याओं का निदान जागरुकता से दूर होगी: पम्मी

रांची: पीरियड्स यानि माहवारी एक ऐसी समस्या व मुद्दा है जिस पर समाज का एक बड़ा तबका व खुद महिलायें आज भी खुल कर बात नहीं करती। दरअसल जानकारी के आभाव व किसी से इस बाबत शेयर न करने के कारण ही ऐसा होता है। इस बाबत फैली तमाम भ्रांतियों को जागरुकता के माध्यम से दूर किया जा सकता है। उक्त बातें समाज कल्याण पदाधिकारी पम्मी सिन्हा ने कही।

[URIS id=8357]

उन्होंने कहा कि माहवारी एक सामान्य प्रक्रिया है, जिससे हर महिला को हर महीने गुजरना पड़ता है। स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ प्लस में इस हेतु कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं व किशोरियों को इस हेतु जागरूक किया जा सके। कहा कि सरकार द्वारा इस हेतु पर गांव,  हर घर व हर परिवार को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। माहवारी की वजह से किशोरी अपने स्कूल नहीं जाती जिससे उनको काफी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को माहवारी हेतु स्वच्छ एवं सुरक्षित सेनेटरी नैपकिन का उपयोग एवं उनके डिस्पोजल की व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हर जिले में सेनेटरी नैपकिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना है जिससे महिलाओं तक सुरक्षित एवं सही कीमत पर सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध हो सके। इस अभियान से रानी मिस्त्रियों को जोड़ने से गांव के ज्यादातर घरों तक जागरूकता फैलाई जा सकेगी और सेनेटरी नैपकिन के उत्पादन में भी सहयोग प्राप्त होगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More