निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगी

रांची: माहेश्वरी महिला समिति, रांची ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म जागरूकता दिवस के मौके पर राजधानी के चार स्थानों पर नि:शुल्क सैनिटरी वेल्डिंग मशीन लगवाई है। मशीनों लगवाने का मूल मकसद ये है, कि कम खर्च में सैनिटरी पैड उपलब्ध हो, ताकि सभी अधिकाधिक स्वच्छता रहे व किसी भी प्रकार की कोई बीमारियां न फैले। ये जानकारी मीडिया प्रभारी विजयश्री साबू व गिरजा शंकर पेड़ीवाल ने दी।
माहेश्वरी समिति, रांची की अध्यक्ष संगीता चितलांगिया ने कहा, कि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला समिति द्वारा पूरे भारत और नेपाल में निःशुल्क सैनिटरी वेंडिंग मशीन लगाई जा रही ह। आज के दिन कुल 1551 मशीन लगाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम अंकित करवाने का प्रयास है। पिछले वर्ष भी संगठन ने पूरे भारत मे एक साथ रिकॉर्ड संख्या में शरबत पिला कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम अंकित करवाया था। मौके पर भारती चितलांगिया ने बताया कि रांची में कुमार गर्ल्स हॉस्टल, गार्जियन गर्ल्स हॉस्टल, शिप्रा गर्ल्स हॉस्टल और शारदा ग्लोबल स्कूल में मशीन स्थापित किया गया है।
[URIS id=8357]

