-सांसद ने किया निरीक्षण, एनएच अफसरों को निर्देश
रांची: जनता के निर्वाचित नये सांसद संजय सेठ तत्काल प्रभाव से अपने कार्यों को लेकर सजग दिख रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने अधिकारियों को एनएच-75, पिस्का मोड़ का निरीक्षण कर जर्जर सड़क को तत्काल बनाने का निर्देश दिया। श्री सेठ ने कहा, सड़क की स्थिति दयनीय है व लोगों का आना-जाना इस क्षेत्र में दुभर है। [URIS id=8357]
इस दौरान राजधानी की जनता के अलावे बाहर से आनेवाले व्यापारियों को भी गाहे-बजाहे दिक्कत का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण के वक्त वहां मौजूद एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय कुमार सिन्हा ने 10 जून तक सड़क बनाने का आश्वासन देते हुये कहा कि तत्काल काम लगा दिया जाएगा। इस बाबत सड़क निर्माण करनेवाली कंपनी के अधिकारी भी थे। सांसद के साथ प्रदेश के मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, सत्यनाराण सिंह, राधेश्याम सिंह, नंद किशोर अरोड़ा, सुवेश पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय संजीव चौधरी, बैजू सोनी, संकेत कुमार तिवारी,अशोक यादव, दिलीप प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।