केन्द्रीय मंत्री होंगे चंद्रप्रकाश…, चारों ओर उठ रही मांग

अभिषेक सहाय

गिरिडीह: आजसू को केंद्र तक ले जाने वाले चंद्रप्रकाश चौधरी के लिए केन्द्रीय मंत्री बनाने की मांग पुरज़ोर से उठ रही है। लोकसभा चुनाव में गिरिडीह सीट पर पहली बार चुनाव लड़कर आजसू से सांसद बने चंद्रप्रकाश चौधरी को केन्द्रीय मंत्री बनाने की मांग ने पार्टी और सरकार पर दबाव बनाना शुरु कर दिया। भारी मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज करने के बाद, गिरिडीह क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है। पूरे इलाके में जश्न का माहौल अब भी बरकरार है। नेता, कार्यकर्ता जगह जगह- जुलूस निकालकर, कार्यक्रम आयोजित कर जीत का जश्न मना रहे हैं। इसी उत्साही माहौल में रह रह कर चंद्रप्रकाश को केंद्र में मंत्री बनाने की मांग की जा रही है।

[URIS id=8357]

इस बाबत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप डंगायच का कहना है कि चंद्रप्रकाश चौधरी को झारखंड में विभिन्न विभागों में मंत्री पद संभालने का एक अच्छा अनुभव है। इसके अलावा उनके पास तगड़ी राजनीतिक समझ भी है। जिसकी वजह से केंद्र में भी वे बेहतर तरीके से मंत्री पद संभाल सकते हैं।
इधर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी लाहेरी भी इस बात का समर्थन करती हैं, कहती हैं कि लंबी राजनीतिक पारी खेलकर चंद्रप्रकाश झारखंड में बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। इस बार गिरिडीह की पारंपरिक सीट को बचाकर उन्होंने अपनी जमीनी पकड़ का बखूबी अहसास कराया दिया। मंत्री पद मिलने से यहां के एनडीए कार्यकर्ताओं को बेहद खुशी होगी।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/lalu-is-not-restless-due-to-cleanliness-of-rjd

वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के हरविंदर सिंह बग्गा व भाजपा नेता मोती लाल उपाध्याय भी चंद्रप्रकाश को मंत्री बनने की मांग कर रहें हैं। इधर आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव व पार्टी के अन्य नेतागण भी चंद्रप्रकाश को मंत्री बनाये जाने की वकालत की है। हालांकि इन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तमाम घटक दलों को भरपूर सम्मान देती है। आजसू पार्टी के लिए भी मोदी सरकार में सम्मान है। लेकिन झारखंड की भौगोलिक स्थिति, संस्कृति और जरूरतों की अच्छी समझ रखने वाले सांसद चंद्रप्रकाश को अगर मंत्री बनाया जाता है तो न सिर्फ गिरिडीह या झारखंड की दशा बदलेगी, बल्कि देश को भी इनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More