शनिवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक

  • झारखंड से निर्वाचित सांसद जायेंगे
स्टेट ब्यूरो: भाजपा ने 17वीं लोकसभा के लिये झारखंड से निर्वाचित सभी सांसदों को दिल्ली तलब किया है। वे शनिवार को होनेवाली संसदीय दल की बैठक में भाग लेंगे। इसमें शिरकत करने के लिये भाजपा के 11 व सहयोगी आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी दिल्ली जा रहे हैं। संसदीय दल की बैठक में पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी का इस बाबत चयन किया जायेगा।

[URIS id=8357]

गौरतलब हो कि इस बार तमाम रिर्काड को धवस्त करते हुये भाजपा ने अकेले 302 सीटें जीतकर सर्वाधिक बड़ी पार्टी के तौर पर संसद में पंहुची है। नई दिल्ली में शाम पांच बजे बैठक के बाद नेता का चयन कर उसे औपचारिक रूप से नई सरकार गठन हेतु राष्ट्रपति से आग्रह किया जाएगा। सनद रहे ही भाजपा व उसके सहयोगी दलों यानि एनडीए को इस बार 349 सीटें मिली हैं। इसमें जदयू, शिवसेना, अकाली दल, अपना दल, लोजपा, आजसू समेत अन्य शामिल हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More