डीएवी गांधी नगर में समर कैंप का समापन

रांची: सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन एवं डीएवी गांधीनगर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप बुधवार को संपन्न हो गया। इस दस दिवसीय समर कैंप का समापन डीएवी गांधीनगर स्कूल प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राँची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अमर कुमार चौधरी, स्कूल के प्राचार्य एसके सिन्हा, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, शेर खान ने संयुक्त रूप से सफल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
[URIS id=8357]
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल से हमारा शरीर का शारिरिक एवं मस्तिक विकास होता है। इस 10 दिवसीय समर कैम्प के मुख्य कोच गोविंद झा खिलाड़ियों को बास्केट बॉल, कबड्डी, खो खो, बैंडमिंटन, वुडबॉल, कैरम, चैस आदि खेलों का प्रशिक्षण देकर खिलाड़ियों को खेल भावना को जागृत करने को कहा। समर कैम्प में विद्यार्थियों को हर खेल की बारीकियों के बारे में बताया गया। संस्था का उद्देश्य इस समर कैम्प के जरिये सभी खेल एवं खिलाड़ियो को खेल के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मुख्य रूप से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लेकर केंद्र सरकार की खेलो इंडिया अभियान को सराहा ओर खेल के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। यह जानकारी अमन कुमार ने दी है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/today-the-night-of-uncomfortable-doom-tomorrows-decision-clock-administration-ready


