देश को इज्जत देनेवाला पीएम बने न कि रोज कोर्ट से माफी मांगनेवाला: वर्णवाल

रांची: हमें आतंकियों को कुचलनेवाला, महिलाओं को सम्मान देनेवाला, गरीबों को सहारा देनेवाला प्रधानमंत्री चाहिए, न कि रोजाना कोर्ट से माफी मांगनेवाला। उक्त बाते मीडिया से बातचीत के क्रम में गुरुवार को बोकारो के एक होटल में भाजपा प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने कही।
बर्णवाल ने कहा कि आज देश को मजबूत प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा की सरकार स्थानीय नीति को लाने के लिए गिराई थी व इसके बाद बनाई भी स्थानीय नीति के मुद्दे पर ही थी। लेकिन 14 महीने में 14 इंच भी हेमंत सोरेन इस बाबत आगे नही बढ़े। अभी रघुवर दास ने बतौर सीएम स्थानीय नीति ला कर करीब 2 लाख नौकरियां दी हैं। तो ऐसे में सोरेन कमियां बताने में समय बीता रहे हैं। खास बात यह है, कि इसमें से 95 प्रतिशत नौकरी झारखंडी को मिला है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस कहती है, हम प्रधानमंत्री बाद में चुनेंगे। किस को चुनेंगे जनता आज पूछना चाहती है क्या राहुल गांधी ? क्या मायावती ? क्या अखिलेश यादव ? या ममता बनर्जी ?

[URIS id=8357]

वोट देने के पहले जनता को , कांग्रेस को बताना चाहिए कि हमारा प्रधानमंत्री कौन होगा ? किसके हाथों में कांग्रेस भारत की तकदीर सौंपना चाहती है ? उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए हम झारखंड की सभी 14 लोस सीटे जीत रहे हैं। इस मौके पर मौजूद समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष उषा पांडे ने कहा, कि मोदी जी के कार्यकाल में महिलाएं सुरक्षित हुई हैं, महिलाओं को सम्मान मिला है व महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं । कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व में भी महिलाएं अपने आप को सुरक्षित मानती है गैस के साथ चूल्हा भी देने का काम मुख्यमंत्री जी ने किया है। एक रुपए में रजिस्ट्री महिलाओं को कराकर महिलाओं को मालकिन बनाया गया है। कुल मिलाकर महिलाएं आज मजबूत हुई है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More