चोर चेहरा बदलकर महागठबंधन के रुप में सामने, गलती न करें: रघुवर

– जेएमएम झारखंड को चारागाह समझते हैं
– जेएमएम के सीएम ने सीसैट के जरिये युवाओं को छला
– साढ़े 3 करोड़ में मूलवासी-आदिवासियों की अस्मिता को बेचा
रांची/सोनाहातू: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को एक बार झामुमो व कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक अंदाज में वाक प्रहार किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि जेएमएम अब झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी बन चुकी है। जबकि कांग्रेस सिर्फ प्रदेश को आरंभ से ही अस्थिर करने में तत्पर रही। 2004 से लेकर 2014 तक यही सरकार केंद्र में थी। यही चोर चेहरा बदल कर एक बार फिर आपके समक्ष महागठबंधन के रूप में सामने हैं। उन्होंने जनता से आहवान किया, कि दूसरी बार गलती न करें, अन्यथा पांच साल फिर से पछतावा होगा। यही लोग नाम बदलकर एक बार फिर से देश को लूटने का काम करेंगे।
सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस व झामुमो ने झारखंड को बतौर चारागाह इस्तेमाल किया गया। कहा कि ये 1993 में ही अस्तित्व में आ जाता, जेएमएम ने साढ़े तीन करोड़ आदिवासियों-मूलवासियों की अस्मिता को बेचने का काम किया। वे सानाहातू में आहूत एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि झामुमों सिर्फ एक ही विद्या में माहिर है -छलविद्या। नहीं तो बताएं कि इन्होंने यहां के लोगों के लिए क्या किया ?
उन्होंने हेमंत सोरेन का नाम लिये बिना उनकी नीतियों को कठघरे में खड़ा किया व कहा कि जेएमएम के मुख्यमंत्री ने आदिवासी युवाओं को भी नहीं बख्शा। 23 अगस्त 2013 को मंत्रिपरिषद् की बैठक में सीसैट को शामिल कर दिया। झारखंड की सात भाषा के युवा जेपीएससी व एसएससी इस बाबत परीक्षा लिखने से वंचित रह गये। मौजूदा सरकार ने इसे हटाया, ताकि आदिवासी युवा अपने सपने गढ़ सकें। सीएम दास ने कहा कि कांग्रेस-जेएमएम के लोगों ने एक निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा को राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया। 2 वर्ष में इस सरकार ने 4 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया। लेकिन मधु कोड़ा ने मधु नहीं खाया। मधु खाया जेएमएम व कांग्रेस के लोगों ने। ये पार्टी मां, बहु, बेटा, बेटी की पार्टी होकर रह गई है। भारत को ये अपनी जागीर समझते हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More