रांची: पुलमामा में शहीद रतन ठाकुर के इलाजरत बेटे को गुरूवार को अस्पातल से छुट्टी दे दी गई। रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने इस बाबत मीडिया को बताया कि बीते 25 दिनों से यहां इलाजरत बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने सलाह दी है कि अभी घर पर इसे सावधानी पूर्वक ही रखना होगा। चिकित्सकों ने बताया की बच्चा मां के साथ रहेगा, तो जल्दी ठीक हो जायेगा।
गौरतलब हो कि बीते 14 फरवरी को पुलवामा हमले में बिहार के भागलपुर स्थित रतनपुर गांव के रहने वाले सीआरपीएफ रतन ठाकुर वीर गति को प्राप्त हो गये थे। उनकी पत्नी राजनंदिनी देवी ने 6 अप्रैल को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। समय से पूर्व जन्म होने से बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही थी। पहले इसका इलाज भागलपुर के ही अस्पताल में हुआ, लेकिन बेहतर चिकित्सा के लिये रानी हाॅस्पिटल रेफर कर दिया गया था। हाल में ही बच्चे से मिलने अभिनेता विवेक राॅय आये थे।