बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

बुंडू: साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल बुंडू के बच्चों ने 2 मई गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर आगामी 6 मई को क्षेत्र में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बुंडू वासियों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। बच्चे विशेष रूप से मतदाता जागरूकता के लिए तैयार किए गए नाटक और संगीत के द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों के बीच मतदान के महत्त्व को बताने का कार्य किया।
चिलचिलाती धूप में लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिए जा रहे बच्चों के संदेश से बुंडू वासी कॉफी प्रभावित हुए और कई जगहों पर बच्चों के नाटक को मोबाइल में कैद करते नजर आए। बच्चों की रैली रानी चुआं से प्रारंभ होकर पुराना बाजार टोली, बजरंग दल, काली मंदिर, सुभाष चौक होते हुए महावीर मंदिर तक गई। सभी चौक-चौराहों पर बच्चों ने नाटक और गाने की प्रस्तुति दी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More