रांची: राजमहल, दुमका, गोड्डा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कुल 42 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहें है। गुरूवार को नामांकन की वापसी के आखिरी दिन राजमहल सीट से सोनाराम मडैया ने अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में मौजूदा समय में राजमहल से 14, दुमका से 15 और गोड्डा से 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमायेंगे। यहां 19 मई को मतदान होगा। प्रदेश के चौथे और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में 44 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीनों जगहों पर 39,504 युवा पहली बार वोट डालेंगे। मतदाताओं की संख्या में 2014 की तुलना में राजमहल लोकसभा सीट पर 6.12 फीसदी, दुमका सीट पर 8.49 फीसदी और गोड्डा लोकसभा सीट पर 6.89 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। तीनों लोकसभा सीटों पर कुल 6258 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 489 शहरी और 5769 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं।
राजमहल लोस
प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल
गोपीन सोरेन माक्र्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी
वैद्धनाथ पहाड़िया बहुजन समाज पार्टी
मोनिका किस्कू ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस
विजय कुमार हांसदा झारखंड मुक्ति मोर्चा
हेमलाल मुर्मू भारतीय जनता पार्टी
नीरज हेंब्रम ऑल इंडिया फारर्वड ब्लॉक
महाशय टुडू हिंदुस्तान निर्माण दल
मेरीनिशा हांसदा बहुजन मुक्ति पार्टी
मंडल हांसदा निर्दलीय
क्रिस्टोफर मुर्मू निर्दलीय
बर्नाड हेंब्रम निर्दलीय
महेश पहाड़िया निर्दलीय
मंगल मरांडी निर्दलीय
महेंद्र हांसदा निर्दलीय
दुमका लोस
प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल
शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा
सुनील सोरेन भारतीय जनता पार्टी
सेनापति मुर्मू सीपीआई
सतीश सोरेन झारखंड पीपुल्स पार्टी
अर्जुन पुजहर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस
स्टीफन बेसरा बहुजन समाज पार्टी
मोहरिल मुर्मू निर्दलीय
बाघराई सोरेन निर्दलीय
रसका सोरेन निर्दलीय
रमेश टुडू निर्दलीय
डॉ श्रीलाल किस्कू निर्दलीय
ठकरुण सोरन निर्दलीय
राजेश बेसरा निर्दलीय
प्रोबिना मुर्मू निर्दलीय
सामुएल टुडू निर्दलीय
गोड्डा लोस
प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल
प्रदीप यादव झारखंड विकास मोर्चा
डॉ आशा माकडे शिवसेना
मुरारी कापरी आम अधिकार मोर्चा
बजरंगी महथा बहुजन मुक्ति पार्टी
अनूप कुमार सिन्हा निर्दलीय
मो नूर हसन राष्ट्रीय समता पार्टी
जफर ओबेद बहुजन समाज पार्टी
के रंगेय्या निर्दलीय
महेश कुमार सुमन निर्दलीय
वीरेंद्र कुमार निर्दलीय
निशिकांत दूबे भारतीय जनता पार्टी
मधुसूदन राय निर्दलीय
जीतेंद्र कुमार वर्णवाल निर्दलीय