देश में आतंकवाद व प्रदेश में नक्सलवाद गिन रहा अंतिम सांसें: रघुवर

-अन्नपूर्णा देवी के लिये मांगा वोट
कोडरमा: कांग्रेस के कार्यकाल में आतंकवादियों के हौसले बुलंद थे, निरंतर घटनाओं में सैंकड़ों निर्दोश मारे जाते थे, लेकिन पीएम मोदी के 5 साल के राज में देश में आतंकवादी घटनाओं पर न सिर्फ लगाम लगा, बल्कि ये अंतिम सांसे ले रहा है। झारखंड में नक्सलवाद दम तोड़ रहा है। ये बातें सीएम रघुवर दास ने बुधवार को कोडरमा के डोमचांच के सीएम हाई स्कूल में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कहा। सीएम ने कहा कि पीएम का कार्यकाल देश की ऐतिहासिक तरक्की का काल है।
कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ रही है। कहा कि झारखंड देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा के साथ पहला रिफिल फ्री दिया जा रहा है। इससे पूर्व भी यूपीए गठबंधन की सरकार थी, लेकिन उन्होंने कभी भी देश के गरीबों की चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के तहत दो कमरा, किचन, शौचालय, बिजली के साथ गैस सिलेंडर दी है। पूर्व की सरकार ने इंदिरा आवास गरीबों को दी थी, वही यदि इससे पीएम आवास की तुलना करें तो दूध का दूध व पानी का पानी क्लीयर हो जायेगा। कहा कि किसानों के मामले में भी खाद बीज से लेकर फसल बीमा तक की चिंता मोदी सरकार ने की है।
सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण ही आज प्रदेश के किसानों को प्रतिवर्ष कम से कम में 11000 और अधिकतम 31000 सरकार खाद बीज आदि के लिए दे रही है। 23 मई के बाद राज्य के 276000 किसानों के खाते में राज्य सरकार द्वारा कम से कम 5000 व अधिकतम 25000 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को भारी मतों से विजय दिलाने का आहवान जनता से किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री करीब 11 बजकर 50 मिनट पर इंदरवा में बने हेलीपैड पर पहुंचे। मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, भाजपा प्रत्याशी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मौके पर भाजपा नेता रमेश सिंह, जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, जिप अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोदी, जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिंहा, 20सूत्री अध्यक्ष बैजनाथ यादव, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश सिंह, बीरेन्द्र मेहता, राजकुमार यादव, साजिद हुसैन, बेलू सिंहा, जाहिद हुसैन, अजय पांडेय, नितेश चन्द्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस बाबत सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये थे। सभा का संचालन जिला महामंत्री नितेश चंद्रवंशी ने किया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More