कड़िया के बाद अब अर्जुन मुंडा को जिताएं: हेमा

-चुनाव प्रचार में उमड़ी भीड़
खरसावां: भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने बुधवार को खरसांवा शहीद मैदान से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को जीताने का आहवान किया। उनसे जनता को संबोधित करते हुये कहा कि 2009 में जब मैं यहां आईं थी, तो आपने कड़िया मुंडा जी को जिताया था और अब उम्मीद है कि अबकी बार अर्जुन मुंडा को भी जीत का सेहरा पहनाएंगे।
हेमा ने खचाखच भरे मैदान को संबोधित करते हुये कहा कि इस चुनाव से देश का भविष्य तय होगा। हमारी सुरक्षा मजबूत होगी, इसलिए भाजपा को वोट दें। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि आप यदि ठान लें, तो कोई इसे रोक नही सकता। मुझे मथुरा का सांसद बनकर सेवा करने का मौका मिला, मोदी जी पूरे देश के लिए काम करते हैं। उनके नेतृत्व में गरीबों के लिए आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना जैसी कई योजना लायी गयी। इसका लाभ गरीबों को मिल रहा हैं । विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्‍होंने कहा कि विपक्ष कहती है क्या काम हुआ। नोटबंदी, जीएसटी से देश को फायदा हुआ है, विपक्ष को अगर धरती पर विकास नहीं दिख रहा है तो वह अंतरिक्ष में जाकर देखें। अंतरिक्ष में पूरे विश्व में देश चौथे स्थान पर है। आतंकवादी हमला में मुंबई दहलता था उसके लिए आतंकवाद को रोका गया। पुलवामा घटना के विरोध में सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जबाब दिया पर विपक्ष को लगा कि यह झूठ है और सेना के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगने लगे। इस मौके पर अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, विधायक साधु चरण महतो, मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल, बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक मंगल सोय, जदयू के शैलेंद्र महतो आदि ने संबोधित किया. जनसभा में भारी तादात में लोग पहुंचे थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More