झारखंड: हेमा को सुनने नहीं, देखने गए लोग (देखें विडियो)

बसंती की एक झलक पाने को लोग रहे बेताब
रांची: फिल्म जगत की चमकदार सितारा हेमा मालिनी रांची लोकसभा के प्रत्याशी संजय सेठ के लिए वोट मांगने चुटिया के मंडा मैदान पहुंची। जहां उन्होंने कहा कि मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाना है। देश को उन्नति की राह पर ले जाएंगे। मोदी सरकार जब से आयी है तब से विकास की गंगा बह रही है। हम सभी को प्रधानमंत्री का साथ देना है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अच्छा काम किया जा रहा है। देश निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि रांची से आप लोग संजय भईया को जिताएंगे।

देखें विडियो…

लोगों में दिखा बसन्ती का क्रेज:
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को देखने के लिए चुटिया के मंडा मैदान में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी लोगों की एक ही बेताबी कि शोले वाली बसंती का सिर्फ एक झलक मिल जाए। यहाँ तो हर एक इंसान अपने मोबाइल फोन पर हेमा मालिनी के फोटो खींचने में मग्न रहे। इस दौरान मंच की अव्यवस्था भी दिखाई दी। हेमा मालिनी से मिलने आए लोग, सीधे मंच पर चढ़ गए। लोगों को संभालने में पुलिस भी नाकाम दिखी। भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह एवं प्रत्याशी संजय सेठ भीड़ को संभालते दिखे। संजय सेठ ने मंच से ही लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोग शांत हो जाए और अपने पसंदीदा कलाकार की बातें ध्यान से सुने। लेकिन जनता सुनने को तैयार नहीं थी, वो सिर्फ अपने कलाकार को देखने के लिए ही जमा हुए थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More