जनता का ऐलान, बनेगी बीजेपी सरकार: नेताम

रांची: अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड चुनाव के सह-प्रभारी व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने मंगलवार को रांची में दावा किया, कि देश के चौथे व झारखंड के पहले चरण के चुनाव के बाद ये स्पष्ट जाहिर होने लगा है, कि एक बार जनता का मुड मोदी जी को प्रधानमंत्री की गद्दी पर बैठाने का है। नेताम ने कहा कि 2014 के मुकाबले इस बार वोट प्रतिशत में भी इजाफा हुआ है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब हुये नेताम ने कहा कि चतरा, लोहरदगा और पलामू में बिल्कुल शांति पूर्वक मतदान संपन्न हुआ। मतदाताओं में भी गजब का उत्साह नजर आ रहा था। महिलायें, युवा व बुजूर्गों ने भी मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जो इस बात को प्रमाणित करती है। कि केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों ने समर्थन किया है। देश का मान-सम्मान, स्वाभिमान बढ़ाने का काम मोदी सरकार ने किया है। अब फिर से देश की जनता नरेंद्र मोदी को अपने प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। भाजपा अब पांचवे चरण की तैयारी में जुट चुकी है।
श्री नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय बनवायें। उन्हें धूल-धुआं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्जवला योजना की शुरूआत की है। जिसमे 8 करोड गैस कनेक्शन का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां चाहे वह कांग्रेस हो अन्य सभी आज प्रधानमंत्री के पद की भी गरीमा भूल चुके हंै। सभी प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द कह रहे हैं। इससे देश की जनता गुस्से में है। विपक्ष ने सेना के शौर्य पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पत्थलगढ़ी भी कुछ लोगों के दिमाग की उपज थी, जिसे राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More