रांची: जेएमएम केंद्रीय कार्यालय में जेएमएम केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक तपती गर्मी में भी लोहरदगा, चतरा और पलामु की जनता ने बढ़- चढ़ कर मतदान किया। 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ जो महागठबंधन के लिये शुभ संकेत है। अब भाजपा के तीनों सांसदों की विदाई तय है। भीषण गर्मी में शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए सुप्रियो भट्टाचार्य ने सभी मतदान कर्मी, अधिकारी, पदाधिकारी, पुलिस के जवानों को धन्यवाद और बधाई दिया।
उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह लजर आया। इसे देख कर यह कहा जा सकता है कि महागठबंधन एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। आज यह विजय यात्रा शुरू हुआ है जो 6, 12 और 19 को भी जारी रहेगा। प्रधानमंत्री की रैली पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की यह परम्परा बन गई है। जिस दिन चुनाव होता है उसी दिन रैली करते हैं। आज जमुआ की रैली प्रधानमंत्री काफी हताश और निराश नजर आये।
वहीं पीएम की रैली जनता को भी अपनी और नहीं खींच सकी। इसके अलावा सुप्रियो ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता के साथ दोखा किया है। उन्होंने कहा था कि 2018 तक यदि हर घर में बिजली नहीं पहुंचती है तो वे अगले चुनाव में वोट मांगने नहीं जायेंगे। लेकिन अब 2020 तक बिजली देने की बात कर रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि बीजेपी वालों का काम सिर्फ झूठ बोलने का रहा गया है।