निरसा: झारखंड भाजपा की कार्यकरणी सदस्य अनिता गोराई ने कहा है कि भाजपा-आजसू गठबंधन सभी 14 लोकसभा सीटों को विजयी प्राप्त करेगा। वे शनिवार को निरसा प्रखंड के सोनाबाद पंचायत, घाघरा पंचायत, बेनागरिया पंचायत के जोराडीह, जोरकताण्ड बगान, जगरनाथ डीह का दौरा कर डोर टू डोर जाकर धनबाद के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह के लिए वोट मांग रहीं थीं।
गोराई ने कहा कि देश की आन, बान, शान बढ़ाने तथा महिलाओं को सम्मान बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय सांसद पीएन सिंह जी को वोट देकर संसद भवन भेजे व संपूर्ण विश्व के चहेते प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करें। इनके साथ विश्वनाथ गोराई, भीम गोराई, पंकज तिवारी, अलका तिवारी, सुजीत बाउरी, मिलन गोराई, मीणा गोराई, ममता गोराई एवं उषा गोराई सहित कई ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद थे।