-लोस में मोदी व विस में रघुवर सरकार फिनिश होगी
स्टेट ब्यूरो: पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि देश की जनता को मोदी सरकार की 3डी कारनामें यानि राजनीति धोखा, धमकी व ड्रामेबाजी से मुक्ति मिलने वाली है। लोकसभा चुनाव में जनादेश मोदी सरकार को नहीं, बल्कि कांग्रेस के नेतृत्व में बने महागठबंधन को मिलेगी। जयराम शनिवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव के 302 सीटों पर चुनाव हो चुका है। सोमवार के बाद यह 400 सीट हो जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य से साफ हो गया है कि वह जान चुके हैं कि उनके लिए निकास द्वार खुल चुका है। लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार और विधानसभा चुनाव में रघुवर सरकार फिनिश हो जायेगी।
जयराम ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जनता को ठगा जा रहा है व युवाओं को बेरोजगार किया जा रहा है। इसके अलावे विगत पांच साल में वन अधिकार कानून अधिनियम 2006 को कमजोर कर दिया गया। इसके लिए उन्होंने प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन और अर्जुन मुंडा को भी पत्र लिखा था। पहली बार राज्य में रघुवर सरकार को पांच साल का समय मिला है, लेकिन अफसोस राज्य में 18 लाख पट्टे दिये गये। आदिवासी और गैर आदिवासी सारे राज्य में झारखंड में पिछले 12 साल में 58 हजार व्यक्ति को पट्टे दिये गये। झारखंड में 30 प्रतिशत जंगल है और 15 लाख ऐसे परिवार हैं, जिनको पट्टा दिया जा सकता है। मात्र 58 हजार दिया गया। सामूहिक पट्टे का भी प्रावधान है। 15000 पट्टे दिये जा सकते थे, डेढ़ हजार दिये गये। उन्होंने कहा कि 2013 में कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण कानून संसद में लाया, सभी ने इसका समर्थन किया। पांच साल में मोदी सरकार और रघुवर सरकार ने इस कानून को कमजोर करने का काम किया। इसके अलावा झारखंड में जो भी कानून हैं, सीएनटी और एसपीटी एक्ट में भी सरकार ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की। यह सिर्फ कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। मोदी सरकार किसान, विकास, आदिवासी विरोधी है। यह सरकार भूमिहीनों के हित में नहीं है।
श्री रमेश ने कहा कि बीते 45 साल में बेरोजगारी दर कभी नहीं घटा, जितना की मोदी सरकार में। एक करोड़ लोग 2018 में बेरोजगार हो गयो और बेरोजगारी दर 7 प्रतिशत से ज्यादा है। यह 45 साल का रिकार्ड है। इसका सबसे बड़ा कारण नोटबंदी और जीएसटी है। पांच साल में मोदी सरकार में अत्याचार, किसान, मजदूर, व्यापारी और छोटे उद्योगों को अब इससे छुटकारा मिलने वाला है। यह संदेश पीएम तक पहुंच गया है। एक माह बाद इसका रिजल्ट भी आ जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रणनीति न्याय पर आधारित है। झारखंड में विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन की सरकार बनेगी। मीडिया मिटिंग में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार, प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव, लाल किशोरनाथ शाहदेव खास तौर पर मौजूद थे।
कहा कि कांग्रेस सरकार जो न्याय लेकर आ रही है इस बाबत 72000 सालाना बीपीएल परिवारों को दिया जाना है, चिकित्सा में सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी है। शिक्षा का स्तर बढ़ाना है। इसका असर लोकसभा चुनाव और 6 महीना बाद होने वाले विधानसभा में भी नजर आएगी। हमारी सरकार न्याय योजना में इसे शत-प्रतिशत लागू करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर कहा कि वन मैन शो है हर कार्य का श्रेय लेना जानते हैं और ले भी रहे जबकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से अलग कर दिया। उसका श्रेय उन्होंने नहीं दिया, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया और कहा कि उन्होंने कारगिल युद्ध किये, लेकिन उसका श्रेय नहीं लिया। न ही किसी दूसरे जगह पर आगे कहा कि भारत में लोकतंत्र का चुनाव हो रहा है और इसका सर्टिफिकेट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दे रहे हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आखिर किस हैसियत से यह बात कहते हैं कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो अच्छा रहेगा।