गजब आज संसार हो गया

-सूरज दिनकर
गजब आज संसार हो गया
धर्म जाति का बाजार हो गया।
ताजमहल को बना दिया मुस्लिम मस्जिद,
देखो अब सब बेकार हो गया।
इंसानियत का गला घोंट कर, मज़हब ही सरोकार हो गया।
अब न काशी न मथुरा,
बस अयोध्या ही स्वर्गद्वार हो गया।
गंगा जमुनी की वो परंपरा,
अब मानो बीमार हो गया।
गजब आज संसार हो गया,
धर्म जाति का बाज़ार हो गया।
अब न पूजे जाते संत महात्मा,
अब नेता ही भगवान हो गया।
प्रेम – प्यार की वो प्यारी बगीया
अब मानो श्मसान हो गया।
सत्य, अहिंसा बापू की बातें
सब देखो बेकार हो गया।
गजब आज संसार हो गया,
धर्म जाति का बाजार हो गया ।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More